3.1 वस्त्रों में विविधता
क्रियाकलाप 1
अपने पास के किसी दर्जी की दुकान को भ्रमण कीजिए। सिलाई के बाद बचे कपड़े की कतरन एकत्र कीजिए। कपड़े की प्रत्येक कतरन को स्पर्श करके उसके स्पर्श का अनुभव कीजिए। दर्जी की सहायता से, उससे पूछकर कुछ कपड़ों पर सूती, रेशमी, ऊनी संश्लिष्ट के लेबल लगाने का प्रयास कीजिए। क्या आप यह जानना चाहते हैं कि ये विभिन्न कपड़े किस प्रकार बनते हैं? जब आप किसी कपड़े का अवलोकन करते हैं तो वह एक सतत टुकड़ा प्रतीत होता है। अब इसे ध्यान से देखिए। आपने क्या देखा (चित्र 3.2 )?
क्रियाकलाप 2
सूती कपड़े का वही टुकड़ा चुनिए जिस पर आपने क्रियाकलाप 1 में लेबल लगाया था। इसके एक सिरे पर कोई ढीला धागा या तागा ढूंढने का प्रयास कीजिए और इसे बाहर खींचिए (चित्र 3.3 )। यदि कोई ढीला तागा दिखाई न दे तो पिन अथवा सुई की सहायता से आप एक तागा धीरे धीरे बाहर खींच सकते हैं। हम यह देखते हैं कि तांगों को एक साथ व्यवस्थित करने पर वस्त्र बना है। ये तागे किससे बनते हैं?


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें