Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक

पहले और बूझो ने अपने स्कूल में आयोजित की गई "विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता" में प्रथम पुरस्कार जीता।  वे दोनों अत्यधिक उत्तेजित थे और उन्होंने प्राप्त हुई पुरस्कार राशि से अपने माता-पिता के लिए वस्त्र खरीदने का निश्चय किया। वे कपड़े की दुकान पर वस्त्र-सामग्री की विस्तृत विविधता देखकर उलझन में फंस गए (चित्र 3.1)। दुकानदार ने उन्हें यह समझाया कि कुछ कपड़े अथवा वस्त्र सूती हैं तो कुछ संश्लिष्ट (कृत्रिम) हैं। उसके पास ऊनी मफलर तथा शाल भी थे। दुकान में बहुत सी रेशमी साड़ियां भी थी।  पहेली तथा बूझो अत्यधिक उत्तेजित दिखाई दे रहे थे। उन्होंने इन विभिन्न कपड़ों को स्पर्श किया और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। अंत में उन्होंने एक ऊनी मफलर तथा एक सूती साड़ी खरीदी। 
   कपड़े की दुकान का भ्रमण करने के पश्चात पहेली और बूझो ने अपने आस पास में विभिन्न प्रकार के वस्त्रों को ध्यान से देखना आरंभ कर दिया। उन्होंने यह देखा कि बेडशीट (बिस्तर पर बिछाने की चादर), कंबल, पर्दे, मेजपोश, तौलिए और झाड़न (डस्टर) आदि, ये सभी भिन्न-भिन्न प्रकार के कपड़े से बने हैं। यहां तक कि उनके अपने बस्ते तथा बोरे भी किसी प्रकार के वस्त्र से बने हैं। उन्होंने इन सभी वस्त्रों की पहचान सूती, ऊनी, रेशमी अथवा संश्लिष्ट के रूप में की। क्या आप भी इन वस्त्रों में से कुछ की पहचान कर सकते हैं? 

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट